होम लॉकडाउन: मेघालय और असम ने सोमवार से शराब की दुकानें खोलने की इजाजत दी
लॉकडाउन: मेघालय और असम ने सोमवार से शराब की दुकानें खोलने की इजाजत दी
राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के जारी रहने के बीच मेघालय और असम सरकार ने लोगों की मांग को देखते हुए राज्य में सोमवार से शराब की दुकानें खोलने की इजाजत देने का फैसला किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि, सभी दुकानों पर ग्राहकों के बीच दूरी रखने के नियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा और लोगों के अपने हाथ को स्वच्छ करने पर जोर दिया जाएगा। आबकारी आयुक्त प्रवीण बख्शी ने सभी जिला उपायुक्तों को पत्र लिख कर इस बारे में राज्य सरकार के फैसले की सूचना दी है।
एक वरिष्ठ आबकारी अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक शराब की दुकानें खोलने की मंजूरी दी है, हालांकि उस दौरान एक दूसरे से दूरी रखने और हाथों को स्वच्छ रखने का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य में शराब की दुकानें लॉकडाउन के मद्देनजर 25 मार्च से बंद थीं। वहीं, असम में कल यानी सोमवार से शराब की दुकानें खुलेंगी। आदेश के मुताबिक शराब की दुकानें, बॉटलिंग प्लांट और शराब की भट्टियां निश्चित घंटों के लिए खोली जाएंगी। आदेश में शराब की दुकानों के खुलने का समय नियत दिनों पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक तय किया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।