होम दिल्ली पुलिस में तीसरा केस, अब ASI निकले कोरोना वायरस पॉजिटिव

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Apr 12, 2020 11:34 PM

दिल्ली पुलिस में तीसरा केस, अब ASI निकले कोरोना वायरस पॉजिटिव

दिल्ली पुलिस में तीसरा केस, अब ASI निकले कोरोना वायरस पॉजिटिव

दिल्ली पुलिस में तीसरा केस, अब ASI निकले कोरोना वायरस पॉजिटिव

दिल्ली पुलिस में तीसरा कोरोनावायरस का केस पॉजिटिव पाया गया है. दिल्ली पुलिस में 56 साल के असिसटेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वो 8 अप्रैल को आखिरी बार ड्यूटी पर आए थे.

दिल्ली में 85 नए मामले, 5 और मरीजों की मौत

राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 85 नए मामलों के मिलने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1154 हो गई है. दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के पांच और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से यहां मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 24 हो गई है.

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है. विभाग के अनुसार राजधानी में कोरोना के कुल 1154 मामलों में से 746 का संबंध निजामद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज से है जिनमें से 34 मामले बीते 24 घंटे में सामने आए हैं.

स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि 85 नए मामलों में से 26 संक्रमितों का या तो यात्रा का इतिहास है या वे कोरोना मरीजों के संपर्क में आए हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)