होम COVID-19:अब तक सवा लाख लोगों के टेस्ट, रेलवे ने बनाए 80 हजार वार्ड
COVID-19:अब तक सवा लाख लोगों के टेस्ट, रेलवे ने बनाए 80 हजार वार्ड
भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से कोहराम मचा रखा है. दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक कोरोना के कहर से कोई नहीं बचा. लाखों लोग इस वायरस के चपेट में हैं, तो वहीं हजारों लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. भारत में भी 160 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है. और 5000 से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं.
दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामलों और रिसर्च को ट्रैक कर रही अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डेटा के मुताबिक, 8 अप्रैल तक दुनियाभर में कोरोना वायरस के कंफर्म केसों की संख्या 15,14,866 है. इसमें से 3 लाख 29 हजार से ज्यादा लोग रिकवर हो चुके हैं. वहीं, पूरी दुनिया में 88,444 से ज्यादा लोग इस महामारी के कारण जान गंवा चुके हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।