होम 103 साल की इतालवी महिला ने साहस, शक्ति और विश्वास से कोरोना को हराया

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 9, 2020 05:09 PM

103 साल की इतालवी महिला ने साहस, शक्ति और विश्वास से कोरोना को हराया

103 साल की इतालवी महिला ने साहस, शक्ति और विश्वास से कोरोना को हराया

103 साल की इतालवी महिला ने साहस, शक्ति और विश्वास से कोरोना को हराया

इटली में कोरोना वायरस ने कहर मचा दिया है। रोजाना सैकड़ों लोगों की मौत की खबर आ रही है। लेकिन इन सबके बीच कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अपने जज्बे से कोरोना को मात देकर दुनिया के लिए मिसाल बन रहे हैं। ऐसी ही एक महिला हैं अदा जानुसो।
अदा जानुसो ने 103 साल की उम्र में कोरोना वायरस को हरा दिया। वह साहस और विश्वास के साथ कोविड-19 का मुकाबला करने की सलाह देती हैं। यूरोप में इटली और फ्रांस में उम्रदराज लोगों की आबादी सबसे ज्यादा है और कम से कम 100 साल उम्र वाले ऐसे लोगों को यहां सुपर ओल्ड की श्रेणी में रखा जाता हे।

इटली में दुनियाभर में कोविड-19 से मौत के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं, ऐसे में अधिक उम्र में कोरोना वायरस को मात देने वालों को प्रेरणास्रोत माना जा रहा है। जानुसो भी उनमें से एक हैं। उन्होंने लेसोना शहर में वृद्धजनों के ग्रेजिया रेजीडेंस से वीडियो कॉल में कहा, मैं ठीक हूं। मैं टीवी देखती हूं, अखबार पढ़ती हूं।

अपनी बीमारी के बारे में पूछे जाने पर जानुसो ने कहा कि मुझे कुछ बुखार था। उनके डॉक्टर ने बताया कि वह एक हफ्ते तक बिस्तर पर रहीं। डॉक्टर फर्नो मार्चेसी ने कहा कि हमने उन्हें तरल पदार्थ दिए क्योंकि वह खाना नहीं खा रही थीं।

उन्होंने बताया कि एक दिन उन्होंने आंखें खोलीं और फिर धीरे धीरे उनकी दिनचर्या सामान्य होती गई। वह पहले की तरह काम करने लगीं। जब जानुसो से पूछा गया कि उन्हें इस समस्या से उबरने में कैसे मदद मिली तो उनका जवाब था, साहस और शक्ति से और विश्वास से।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)