होम Train चलने के बाद भी नहीं कर पाएंगे पहले की तरह सफर, प्रोटोकॉल तैयार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 9, 2020 05:12 PM

Train चलने के बाद भी नहीं कर पाएंगे पहले की तरह सफर, प्रोटोकॉल तैयार

Train चलने के बाद भी नहीं कर पाएंगे पहले की तरह सफर, प्रोटोकॉल तैयार

Train चलने के बाद भी नहीं कर पाएंगे पहले की तरह सफर, प्रोटोकॉल तैयार

लॉकडाउन के बाद ट्रेनों में सफर करने के बारे में सोच रहे हैं, इसकी तैयारियों को अपने ध्यान में जरूर रखें। हालांकि, यह अभी तक तय नहीं है कि देश में 15 अप्रैल के बाद लॉकडाउन रहेगा या नहीं, मगर रेल मंत्रालय ने 15 अप्रैल से संभावित ट्रेन परिचालन के मद्दनेजर कोरोना संबंधी प्रोटोकॉल तैयार कर लिए हैं।

इस दौरान यात्रियों के न सिर्फ पसीने छूटेंगे, बल्कि ट्रेन खुलने से करीब 4 घंटे पहले स्टेशन पहुंचना होगा। दरअसल, रेलवे ने जो प्रोटोकॉल तैयार किए हैं, उसके तहत रेल यात्री को एयरपोर्ट की तर्ज पर ट्रेन छूटने 4 घंटे पहले स्टेशन आना होगा।


इससे स्टेशन पर यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग की जा सके। स्टेशन पर केवल आरक्षित टिकट वाले यात्री को प्रवेश करने की अनुमति होगी। इस दौरान प्लेटफार्म टिकट की भी नहीं बिक्री नहीं होगी।

रेलवे सूत्रों के अनुसार ट्रेन परिचालन संबंधी प्रोटोकॉल तैयार हैं। कोरोना पर गठित मंत्रियों के समूह के निर्देश-सुझाव के अनुसार उक्त प्रोटोकाल को यथावत अथवा बदलाव के साथ लागू किए जाएंगे। उत्तर भारत में 307 ट्रेन चलाने की योजना है। इसमें से एडवांस बुकिंग के चलते 133 ट्रेन में सीटे हाउसफुल होने के कारण लंबी वेटिंग चल रही हैं। वेटिंग टिकट को रद्द किया जाएगा। स्टेशन पर प्रवेश के दौरान रेल यात्रियों को मास्क व दस्ताने दिया जाएगा। इसके एवज में रेलवे यात्रियों से मामूली शुल्क लिया जाएगा।

स्टेशन व ट्रेन में यात्रियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। कमोबेश रनिंग स्टाफ को भी मास्क व दस्ताने पहनने जरुरी होंगे। कोच के भीतर बाहरी वेंडर का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)