होम कोरोना संकट के बीच सीएम उद्धव ने बचाई अपनी कुर्सी
कोरोना संकट के बीच सीएम उद्धव ने बचाई अपनी कुर्सी
महाराष्ट्र में MLC का चुनाव टलने के बाद राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे को राज्यपाल कोटे से एमएलसी बनाया जाएगा। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में इसको लेकर प्रस्ताव पास हो गया है। गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से इस संबंध में अनुरोध किया गया है। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए एमएलसी चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद से ही उद्धव की मुख्यमंत्री पद की कुर्सी पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। हालांकि अब बादल छंटते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि संविधान की धारा 164 (4) के मुताबिक, किसी राज्य के सीएम का 6 महीने के भीतर ही सदन का सदस्य होना अनिवार्य होता है। उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर 2019 को सीएम पद की शपथ ग्रहण की थी। ऐसे में सीएम पद को बनाए रखने के लिए 28 मई से पहले ही उनका विधानमंडल का सदस्य होना अनिवार्य है।
इस पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि, 'आज की कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया है कि राज्यपाल द्वारा मनोनीत की जाने वाली दो रिक्त सीटों के लिए सीएम उद्धव ठाकरे के नाम की अनुशंसा की जाएगी। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते राज्य में एमएलसी चुनाव नहीं हो सकते हैं। संवैधानिक संकट को टालने के लिए यह फैसला लिया गया है।'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।