होम सामूहिक सहयोग की भावना से ही इस महामारी का विनाश संभव -अरुण कुमार सागर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 6, 2020 12:39 AM

सामूहिक सहयोग की भावना से ही इस महामारी का विनाश संभव -अरुण कुमार सागर

सामूहिक सहयोग की भावना से ही इस महामारी का विनाश संभव -अरुण कुमार सागर

सामूहिक सहयोग की भावना से ही इस महामारी का विनाश संभव -अरुण कुमार सागर

शाहजहांपुर (संजीव सक्सेना) यूपी के शाहजहांपुर जिले से सांसद अरुण कुमार सागर ने कोरोना वायरस को जड़ से उखाड़ फेंकने हेतु अपने आवास पर सपरिवार दिये प्रज्वलित किये।सांसद अरुण सागर ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी ने कहा था कि सभी लोग अपने घर पर लाइट बंद करके दीप को जलाएं,उनकी बात का पालन पूरा पूरा हमारे जिले की जनता ने किया है।उन्होंने कहा मैं अरुण कुमार सागर जनपद शाहजहांपुर से सांसद हूं और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी ने जो आह्वान किया था हमारे संपूर्ण जनपद  में हमारी लोकसभा क्षेत्र में 100% इसका पालन हुआ है और लोगों में इतना उत्साह 2 दिन से मैंने देखा है कि मेरे पास तमाम क्षेत्र की जनता के फोन आए कि जो भी माननीय प्रधानमंत्री जी ने आह्वान किया है उसका मै स्वागत करता हूं मैंने स्वयं और मेरे परिवार ने भी दीप प्रज्वलित कर कॅरोना को भगाने के लिए  प्रतिज्ञा की। 5 अप्रैल को ठीक 9:00 बजे और 9 मिनट तक  घर घर दीप जला कर  रोशनी फैलाने का काम किया गया। हमारे देश में जो कॅरोना जैसी महामारी आई है हम इसे समाप्त करने का काम करेगें इन्ही सब बातों के साथ साथ मै अपनी जनता से अनुरोध करता हूं,प्रार्थना करता हूं कि वो लॉक डाउन का पूरा पालन करें,अपने घरों में रहें ऐसी हमारी आम जनता से अपील है, हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि जब तक लॉक डाउन समाप्त नहीं हो जाता है तब तक हम निश्चित कर ले हम सभी लोग अपने घरों में रहेंगे कहीं बाहर नहीं जाएंगे, कोई जरूरी काम है उसी के लिए घर से बाहर निकलेंगे इन्हीं सब बातों को लेकर मैं आभार व्यक्त करना चाहता हूं अपने प्रधानमंत्री जी को जो इतनी जल्दी  पूरे देश में कॅरोना जैसी महामारी को समाप्त करने के लिए पूरा देश उनके साथ खड़ा है पूरा हमारा क्षेत्र उनके साथ खड़ा है मैं अभिनंदन करना चाहता हूं अपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी का। यह कहकर माननीय सांसद ने अपने उद्बोधन को समाप्त किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)