होम कोरोना पर केंद्र ने की मदद, GST मुआवजे पर राज्यों से मिलेगी मोहलत?

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 4, 2020 03:44 PM

कोरोना पर केंद्र ने की मदद, GST मुआवजे पर राज्यों से मिलेगी मोहलत?

कोरोना पर केंद्र ने की मदद, GST मुआवजे पर राज्यों से मिलेगी मोहलत?

कोरोना पर केंद्र ने की मदद, GST मुआवजे पर राज्यों से मिलेगी मोहलत?

बीते कुछ दिनों से भारत सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ अपनी जंग तेज कर दी है. सरकार की ओर से राहत पैकेज समेत कई ऐसे फैसले लिए गए हैं, जिससे आम लोगों को काफी मदद मिलेगी. इसके साथ ही अब सरकार ने राज्यों को भी 17,287 करोड़ रुपये जारी किए हैं.

सरकार ने ये मदद ऐसे समय में की है जब कुछ राज्यों ने अपने जीएसटी बकाये की मांग की है. दरअसल, हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है. उन्होंने इस पत्र में कहा कि 6,752.83 करोड़ के जीएसटी मुआवजे की राशि बीते साल अक्टूबर से नहीं मिला है. पत्र में अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी से अपील की थी कि वह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को यह राशि जल्द जारी करने का निर्देश दें.

क्यों मिलता है GST मुआवजा

गौरतलब है कि जीएसटी राज्यों के कुल राजस्व का करीब 60 फीसदी हिस्सा होता है. जीएसटी लागू करते समय राज्य सरकारों के साथ केंद्र का जो समझौता हुआ है, उसके मुताबिक‍ इससे होने वाले राजस्व के नुकसान की केंद्र सरकार भरपाई करती है.

14 राज्यों को 6,195 करोड़ रुपये

बता दें कि केंद्र के 17,287 करोड़ रुपये में से 11,092 करोड़ रुपये राज्यों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया राहत निधि (एसडीआरएमएफ) के लिए दिए गए हैं. वहीं 'वितरण बाद राजस्व घाटा अनुदान' के रूप में 14 राज्यों को 6,195 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है. ये राज्य हैं- आंध्र प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)