होम 5 अप्रैल को ज्योतिष में दीपक जलाने का क्या महत्व होता है,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 4, 2020 03:53 PM

5 अप्रैल को ज्योतिष में दीपक जलाने का क्या महत्व होता है,

5 अप्रैल को ज्योतिष में दीपक जलाने का क्या महत्व होता है,

5 अप्रैल को ज्योतिष में दीपक जलाने का क्या महत्व होता है,

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस को समाप्त करने के लिए विज्ञान, आध्यत्म, ज्योतिष योग का संगम करके ही धंटी, ताली बजाने के लिए कहा और अब 5 अप्रैल रविवार को मोमबत्ती, दीपक प्रज्वलित करने का आव्हान किया है। इससे सुपर थर्मोडायनामिक ऊर्जा पैदा होगी। ज्योतिष गणना में ग्रह नक्षत्रों की चाल के जानकार ज्योतिषी रवि जैन ने कोरोना वायरस के बारे में बताया कि ज्योतिष विज्ञान की गणना में सूर्यग्रह को आत्मा व औषधी का कारक ग्रह तो चंद्रमा मन का कारक ग्रह माना है।

ज्योतिषी के अनुसार रविवार को सूर्य की आराधना का दिन माना गया है। वर्तमान में मकर राशि में मंगल उच्च का है। इसी राशि में शनि मंगल गुरु साथ में है जो 4 मई तक साथ में रहेंगे। सूर्य 14 अप्रैल तक मीन राशि में रहेगा इसके बाद अपनी उच्च राशि मेष में आ जाएगा। शनिग्रह जो वायू का प्रतीक है, शनिग्रह की पूर्ण दृष्टि सूर्यग्रह पर है जो 14 अप्रैल तक रहेगी। 22 मार्च रविवार को चंद्रमा शनि की राशि कुंभ में 17 डिग्री पर था और सूर्य अपनी राशि सिंह से अष्टम में था। 5 अप्रेैल को चंद्रमा सिंह राशि में 17 डिग्री का ही होगा और इस दिन भी सूर्य अपनी राशि से अष्टम होगा। 5 अप्रैल को शनि सीधे चंद्रमा से ऊपर होगा। शनि ग्रह के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने व सूर्य की ऊर्जा से आत्मबल बढाने तथा चंद्रमा की ऊर्जा से मनोबल को बढाने के लिए रविवार जो सूर्य का वार है इसका चयन किया है।

शनिग्रह को वायरस का कारण मानते
ज्योतिषी जैन के अनुसार ज्योतिष में शनिग्रह को वायरस यानि केमीकल बनाने का कारक ग्रह भी माना जाता है। रविवार 22 मार्च को चंद्रमा सूर्य की राशि सिंह से सप्तम होकर कुंभ राशि में शनिग्रह में था। इस कारण वायू यानि आवाज के माध्यम से, ताली बजाकर,घंटी बजाकर सभी को सम्मान देने के साथ ही वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए प्रयास किया है। अब 5 अप्रैल को चंद्रमा सूर्य की राशि सिंह में होगा जो शनि की राशि कुम्भ से सप्तम होगा। इसलिए चंद्रमा के बल अर्थात प्रकाश ज्योति को बढाने के लिए रात्रि के समय दीपक जलाने का आव्हन किया है, क्योकि मोमबत्ती व रोशनी जलाने से सुपर थर्मोडायनामिक ऊर्जा पैदा होगी। इससे वायरस का प्रभाव कम होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)