होम कोरोना लॉकडाउन के बीच जम्मू-कश्मीर में बड़ी मुठभेड़
कोरोना लॉकडाउन के बीच जम्मू-कश्मीर में बड़ी मुठभेड़
कोरोना लॉकडाउन के बावजूद जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही हैं। कुलगाम जिले में शनिवार को एक मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। इसके साथ ही तीन जवान भी घायल हो गए। माना जा रहा है कि यह चारों आंतकवादियों का हाथ इस हफ्ते की शुरुआत मे तीन नागरिकों की हत्या में शामिल थे।
कुलगाम के हर्दमंगुरी बटपोरा गांव में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए सभी चार आतंकवादी उसी जिले के दमहाल हांजीपुरा इलाके के रहने वाले थे। पुलिस ने कहा, "मुठभेड़ खत्म हो गई है। मारे गए चारों आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस अभियान में सेना के तीन जवान घायल हुए हैं।" पुलिस ने आगे कहा कि घायल जवानों को अस्पतालमें भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और राष्ट्रीय राइफल्स सहित सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को वहां आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद बागान वाले इलाके को घेर लिया। जैसे ही सुरक्षाबल के जवान छिपे आतंकवादियों के करीब पहुंचे उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसानी शुरू दीं जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकवादी इस हफ्ते की शुरुआत में कुलगाम जिले में तीन नागरिकों की हत्याओं के लिए जिम्मेदार थे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।