होम शाहरुख ने क्वारंटाइन सेंटर बनाने के लिए बीएमसी को सौंपी अपनी इमारत
शाहरुख ने क्वारंटाइन सेंटर बनाने के लिए बीएमसी को सौंपी अपनी इमारत
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के सामने अपनी चार मंजिला निजी कार्यालय की पेशकश कीं, ताकि इस जगह का सदुपयोग महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गो को क्वारंटाइन में रखने के लिए किया जा सके। वर्तमान समय में पूरी दुनिया कोरोनावायरस महामारी से लड़ाई में जीत हासिल करने के लिए पुजोर कोशिश कर रही है, ऐसे में शाहरुख ने एक बार फिर मदद का हाथ बढ़कार लोगों के दिलों को जीत लिया है। शाहरुख और गौरी को उनकी इस उदारता के लिए शुक्रिया कहते हुए बीएमसी ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर लिखा, "हम शाहरुख खान और गौरी खान को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने जरूरी सामानों से लैस अपनी इस चार मंजिला निजी कार्यालय की पेशकश क्वारंटाइन बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों के लिए की, ताकि हमारी क्वारंटाइन कैपसिटी को बढ़ाया जा सके। उनकी यह मदद विचारशील है और हमें यह समय से मिली है।"
इससे पहले भी शाहरुख कोविड-19 से इस जंग में सरकार की मदद करने के एक आर्थिक अनुदान दे चुके हैं।
शाहरुख आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के माध्यम से पीएम-केयर्स फंड में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध रहे। इसके अलावा अपने फिल्म प्रोडक्शन बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के माध्यम से वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में भी अपना सहयोग देंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।