होम मुंबई को बचाने बीएमसी ने लगाई पूरी ताकत, 212 स्थान को किया पूरी तरह सील

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 3, 2020 03:32 PM

मुंबई को बचाने बीएमसी ने लगाई पूरी ताकत, 212 स्थान को किया पूरी तरह सील

मुंबई को बचाने बीएमसी ने लगाई पूरी ताकत, 212 स्थान को किया पूरी तरह सील

मुंबई को बचाने बीएमसी ने लगाई पूरी ताकत, 212 स्थान को किया पूरी तरह सील

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण तेज से बढ़ रहा है। गुरुवार को जहां इसके कारण मृतकों की संख्या 20 हो गई, वहीं इससे संक्रमितों की संख्या 423 पर पहुंच गई। नए मामलों में मुंबई से 57, पुणे से नौ, ठाणे से पांच और बुलढाणा से एक मामले सामने आए हैं। हालांकि अब तक राज्य में 42 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

मुंबई में 212 जगहों को बनाया कंटेनमेंट जोन : बीएमसी ने कोरोना से हो रही भयावह स्थिति को देखते हुए पहले से ही उन तमाम जगहों को सील किया है, जहां कोरोना के पॉजिटिव मरीज पाए गए है और रिस्क ज्यादा है। इसके अनुसार, बीएमसी ने शहर भर में 212 कंटेनमेंट जोन यानी रोकथाम वाले इलाके चिन्हित किये है, जहां सावधानी बरतने की ज्यादा जरूरत है। ये वो इलाके है जहां पर कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज के संर्पक में आये ज्यादा से ज्यादा लोग रहते है और जो हाई रिस्क पर हैं। इन कंटेनमेंट ज़ोन में CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं, जिससे इन इलाकों पर पैनी नज़र रखी जा सके। बीएमसी समेत मुंबई पुलिस इसे लगातार मॉनिटर करती रहती है। साथ ही बीएमसी ने कोरोना से लड़ने के लिए एक वॉर रूम तैयार किया है, जहां डिसास्टर कंट्रोल यूनिट इन कैमरों की फीड पर नज़र रखेगी।

पग-पग पर पैनी नजर : बीएमसी ने मैप के जरिए भी मुंबई वालों को बताने की कोशिश की है और इन इलाकों को मार्क किया है, जिससे की बेवजह अन्य लोग इन इलाकों में जाने से बचे। साथ ही जो लोग इन इलाकों में रहते है उनकी जरूरतों का भी ध्यान रखा जा रहा है और जरूरी सामान उन्हें उनके घर तक पहुंचाया जाता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)