होम वायरस के प्रकोप, सीएम योगी ने 86,71,781 लाभार्थियों के खातों में भेजे 871.4693 करोड़ रुपये

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 3, 2020 03:28 PM

वायरस के प्रकोप, सीएम योगी ने 86,71,781 लाभार्थियों के खातों में भेजे 871.4693 करोड़ रुपये

वायरस के प्रकोप, सीएम योगी ने 86,71,781 लाभार्थियों के खातों में भेजे 871.4693 करोड़ रुपये

 वायरस के प्रकोप, सीएम योगी ने 86,71,781 लाभार्थियों के खातों में भेजे 871.4693 करोड़ रुपये

 कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं में पेंशन पाने वाले 86,71,781 लाभार्थियों के खातों में 871.4693 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेज दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास से वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांग और कुष्ठावस्था पेंशन के लाभार्थियों को धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मुरादाबाद सहित अन्य जनपदों के लाभार्थियों से बातचीत भी की।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है और भारत भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस लड़ाई में 21 दिन के लॉकडाउन का सहभागी बन रहा है। उन्होंने कहा कि हम गरीबों, वंचितों और निराश्रितों को अनाथ या असहाय नहीं छोड़ सकते हैं। सरकार संबल के रूप में उनके साथ खड़ी है।

प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी ने गरीबों के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पेंशन पाने वाले कुल 86,71,781 लाभार्थियों के खातों में 871.4693 करोड़ रुपये की धनराशि भेज दी गई है।

उन्होंने कहा कि आम लोगों के लिए यह राशि बहुत छोटी हो सकती है, लेकिन एक गरीब के लिए यह क्या महत्व रखती है यह उसके चेहरे की चमक को देखकर पता चलता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन पेंशन की राशि पहले 300 रुपये थी, जिसे हमारी सरकार ने 500 रुपये कर दिया है।

इस कार्यक्रम के तहत वृद्धावस्था पेंशन के 49,87054 लाभार्थियों को 498.70 करोड़ रुपये, निराश्रित महिला पेंशन योजना में 26,06,213 लाभार्थियों को 260.62 करोड़ रुपये, दिव्यांग पेंशन योजना के 10,67,786 लाभार्थियों को 106.78 करोड. रूपये और कुष्ठावस्था पेंशन के तहत 10,728 लाभार्थियों को 5.36 करोड़ रुपये भेजे गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हमारे पास सिर्फ केजीएमयू में एक जांच प्रयोगशाला थी, अब नई कार्रवाई के फलस्वरूप आज हमारे पास सात नई टेस्टिंग लैब प्रदेश में स्थापित हो चुकी हैं और हमारा प्रयास है कि आगामी कुछ महीने में प्रदेश के सभी 24 सरकारी अस्पतालों में टेस्टिंग लैब स्थापित हो जाएंगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)