होम महामारी कोरोना से उबरने के बाद चीन ने की भारत से नए रिश्तों की पेशकश

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 3, 2020 03:25 PM

महामारी कोरोना से उबरने के बाद चीन ने की भारत से नए रिश्तों की पेशकश

महामारी कोरोना से उबरने के बाद चीन ने की भारत से नए रिश्तों की पेशकश

महामारी कोरोना से उबरने के बाद चीन ने की भारत से नए रिश्तों की पेशकश

माहमारी से उबरने के बाद चीन ने भारत के साथ रिश्तों की एक नई शुरुआत की पेशकश की है। ऐसे समय में रिश्तों की पेशकश थोड़ा हैरान जरूर करता है। जब पूरी दुनिया कोरोना से जंग लड़ रही हो। रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने संदेश में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दोनों देशों के द्विपक्षीय सहयोग और कूटनीतिक रिश्तों की 70वीं सालगिरह पर बधाई दी है।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने क्या लिखा है अपने संदेश में -

अपने संदेश में जिनपिंग ने कहा है कि बीते 70 सालों में भारत और चीन ने मिलकर विकास और शांति के क्षेत्र में बहुत अहम काम किया है। अब इस सहयोग और रिश्ते को नए सिरे से आगे ले चलने की जरूरत है। आगे संदेश लिखा गया है कि दोनों देश तमाम क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने और रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। कई अंतर्राष्ट्रीय सवालों पर भी दोनों देशों के बीच बेहतर तालमेल रहा है। जिनपिंग राष्ट्रपति कोविंद के साथ मिलकर इस रिश्ते को नई ऊंचाई तक ले जाना चाहते हैं, जिससे दोनों देशों के आम लोगों को काफी फायदा होगा। अगर दोनों देश मिलकर काम करें तो एशिया ही नहीं, दुनिया के तमाम देशों के बीच एक सकारात्मक संदेश जाएगा।

भारत ने दिया जवाब -

शी जिनपिंग को भेजे जवाबी संदेश में राष्ट्रपति कोविंद ने भी पिछले 70 सालों में दोनों देशों के रिश्तों और सहयोग को बेहद अहम माना है और कहा है कि आने वाले दिनों में भी राजनीतिक, आर्थिक और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संपर्क के मामले में चीन और भारत काफी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे। पड़ोसी देश होने की वजह से भी दोनों देशों के बीच अच्छे रिश्ते दोनों के हित में हैं, साथ ही एशियाई देशों के अलावा दुनिया के तमाम देशों के लिए भी ये जरूरी है। उन्होंने कहा है कि भारत हमेशा इसके लिए तैयार रहा है और आगे भी रहेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)