होम कोरोना के विरुद्ध एकजुटता दिखाएं देशवासी: हेमा मालिनी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 3, 2020 03:15 PM

कोरोना के विरुद्ध एकजुटता दिखाएं देशवासी: हेमा मालिनी

कोरोना के विरुद्ध एकजुटता दिखाएं देशवासी: हेमा मालिनी

कोरोना के विरुद्ध एकजुटता दिखाएं देशवासी: हेमा मालिनी

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हेमा मालिनी ने कोरोना वायरस के विरूद्ध जंग में लोगों से एकजुटता दिखाने और एक साथ आने की अपील की है।
कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो मैसेज के जरिए पूरे देश को संबोधित किया है। प्रधानमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए लोगों से एकजुटता दिखाने की सलाह दी, साथ ही पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिये दीये, मोमबत्तियां और टॉर्च आदि जलाकर प्रकाश फैलाने के लिए कहा है। इस वीडियो मैसेज को लेकर हेमा मालिनी ने ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
हेमा मालिनी ने ट्वीट कर कहा, हमें घातक कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग के लिए अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शपथ लेनी चाहिए। यह समय है एक साथ आने का, हमारी एक जुटता दिखाने का और कोरोना वायरस को कंट्रोल करने में सरकार की मदद करने का। हम पांच अप्रैल को उनके अनुरोध को पूरा करेंगे, क्या आप सब भी इसके लिए तैयार हैं?

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)