होम PM मोदी की दीया जलाने की अपील को सोशल मीडिया पर मिला जमकर समर्थन
PM मोदी की दीया जलाने की अपील को सोशल मीडिया पर मिला जमकर समर्थन
प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की पांच अप्रैल की रात 9 बजे बालकॉनी या दरवाजे पर खड़े होकर 9 मिनट तक मोमबत्ती, दीया या टॉर्च जलाने की अपील को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। अधिकांश लोगों ने इस पहल का समर्थन किया है।रेल मंत्री पीयूष गोयल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश को रिट्वीट किया। बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा, '5 अप्रैल घर की सभी लाइटें बंद करके,घर के दरवाजे पर या बालकनी में,खड़े रहकर,9 मिनट के लिए मोमबत्ती,दीया,टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर कोरोना को हराने का संकल्प लें । । हिंदुस्तान को चाइना ,इटली व अमेरिका नहीं बनने देंगे। 5 अप्रैल घर की सभी लाइटें बंद करके,घर के दरवाजे पर या बालकनी में,खड़े रहकर,9 मिनट के लिए मोमबत्ती,दीया,टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर कोरोना को हराने का संकल्प के । । हिंदुस्तान को चाइना ,इटली व अमेरिका नहीं बनने देंगे ।बता दें शुक्रवार प्रातः काल 9 बजे अपने वीडियो संदेश में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपील की, 5 अप्रैल को रात 9 बजे घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं व उस समय जब हर आदमी एक-एक दीया जलाएगा, तब प्रकाश की उस महाशक्ति का अहसास होगा'पीएम मोदी ने कहा, '5 अप्रैल को हम सबको मिलकर कोरोना के संकट के अंधकार को चुनौती देनी है, उसे प्रकाश की ताकत का परिचय कराना है. इस 5 अप्रैल को हमें 130 करोड़ देशवासियों की महाशक्ति का जागरण करना है'पीएम मोदी ने यह भी साफ कर दिया कि ऐसा करते वक्त सोशल डिस्टेंसिग की लक्ष्मण रेखा को कभी भी लांघना नहीं है। उन्होंन कहा, 'सोशल डिस्टेंसिग को किसी भी हालत में तोड़ना नहीं है. कोरोना की चेन तोड़ने का यही रामबाण उपचार है'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।