होम यूपी सरकार का निर्देश, पहले की तरह 10 बजे से शाम चार तक खुलेंगे सभी बैंक
यूपी सरकार का निर्देश, पहले की तरह 10 बजे से शाम चार तक खुलेंगे सभी बैंक
लखनऊ- उत्तर प्रदेश में सभी बैंक अब पहले की तरह सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक खुलेंगे। यूपी सरकार ने इससे जुड़े निर्देश जारी कर दिए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने पत्र जारी कर कहा कि लॉकडाउन के दौरान आम जनता को परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी है कि सभी बैंक अपनी सभी शाखाएं आज से पहले की तरह 10 बजे से शाम चार तक खोलें। अवनीश अवस्थी ने यह भी कहा कि बैंकों व उनकी शाखाओं में लेने-देन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही बैंकों में भीड़भाड़ को व्यवस्थित करने व सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए सभी बैंकों में एक-एक आरक्षी/होमगार्ड लगाना अनिवार्य होगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।