होम कहाँ हुवा ऐलान लॉकडाउन का नियम तोड़ने वाले को मारो दो गोली

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Apr 2, 2020 02:38 PM

कहाँ हुवा ऐलान लॉकडाउन का नियम तोड़ने वाले को मारो दो गोली

कहाँ हुवा ऐलान लॉकडाउन का नियम तोड़ने वाले को मारो दो गोली

कहाँ हुवा  ऐलान लॉकडाउन का नियम तोड़ने वाले को मारो दो गोली

कोरोना का कहर से बचने के लिए लोग कुछ भी कर रहे हैं। कहीं लॉकडाउन तो कहीं लोगों को जेल में डाल रहे हैं। इसी बीच एक खबर मिली है जिसमें एक विवादित बयान आया है फिलीपींस देश के राष्ट्रपति ने कहा है कि जो कोरोना वायरस के लिए लगाए लॉकडाउन का पालन न करें, उसे तत्काल गोली मार दो। फिलीपींस राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने अपनी सरकार, पुलिस और प्रशासन से सख्त कहा है कि जो भी कोरोना वायरस के लिए लगाए गए लॉकडाउन का पालन न करे उसे तुरंत गोली से उड़ा दिया जाए।

रोड्रिगो दुतेर्ते ने अपने देश के सुरक्षाबलों से कहा कि इस समय सरकार के आदेशों का पालन करें। इसी के साथ किसी भी स्वास्थ्यकर्मी, डॉक्टर को नुकसान न पहुंचाएं वरना हर्जाना भूगतना पड़ सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रोड्रिगो दुतेर्ते ने अपने देशवासियों को गोली मारने का आदेश दिया है। बता दें इससे पहले भी 2016-17 में राष्ट्रपति ने ड्रग डीलर्स को बिना कानूनी कार्यवाही के मारने का आदेश दिया था।

फिलीपींस में 2311 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और 96 लोगों की जान जा चुकी है। एहतियात के तौर पर रोड्रिगो दुतेर्ते ने भी कोरोना टेस्ट करवाया था और रिपोर्ट नेगेटिव आई थी उसके बाद वह खुद सेल्फ आइसोलेशन में चले गए थे। इसके अलावा राष्ट्रपति के प्रवक्ता सेल्वाडोर पनेलो ने कहा था कि फिलीपींस की सरकार के सांसदों और अधिकारियों ने भी सेल्फ आइसोलेशन का तरीका अपनाया है. सभी लोगों ने अपनी-अपनी जांच कराई है। और सरकार के नियमों का उल्खंन ना करें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)