होम विनिर्माण गतिविधियां की रफ्तार पिछले चार महीनों में सबसे धीमी रही: PMI

Alert Star Digital Team Apr 2, 2020 02:29 PM

विनिर्माण गतिविधियां की रफ्तार पिछले चार महीनों में सबसे धीमी रही: PMI

विनिर्माण गतिविधियां की रफ्तार पिछले चार महीनों में सबसे धीमी रही: PMI

विनिर्माण गतिविधियां की रफ्तार पिछले चार महीनों में सबसे धीमी रही: PMI

देश में विनिर्माण गतिविधियां ‎पिछले महीने में कमजोर पड़ गईं और इसकी रफ्तार पिछले चार महीनों में सबसे धीमी रही. एक मासिक सर्वेक्षण में यह बात कही गई. इसके मुताबिक कोरोना (Corona virus) महामारी के दुनिया भर में आर्थिक गतिविधियां धीमी पड़ी हैं, जिसका असर भारत में भी दिखा. आईएचएस मार्केट भारत विनिर्माण पीएमआई मार्च में गिरकर 51.8 हो गया, जो फरवरी में 54.5 था.

इस तरह यह नवंबर 2019 के बाद से सबसे कम सुधार को ‎दिखाता है. यह लगातार 32वां महीना है, जब विनिर्माण पीएमआई 50 ​​अंकों के निशान से ऊपर बना हुआ है. इस सूचकांक में 50 से अधिक अंक विनिर्माण गतिविधियों में बढ़ोतरी को दर्शाता है, जबकि इससे कम संकुचन को दर्शाता है. सर्वेक्षण के अनुसार 12 महीने के कारोबारी दृष्टिकोण के लिहाज से मार्च में धारणा कमजोर हुई. कुछ लोगों ने कहा कि कोरोना (Corona virus) और इसके चलते मांग पर नकारात्मक प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)