होम निजामुद्दीन मरकज से उत्तर प्रदेश लौटने वाले 95 प्रतिशत लोगों की पहचान हुई

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 1, 2020 12:38 AM

निजामुद्दीन मरकज से उत्तर प्रदेश लौटने वाले 95 प्रतिशत लोगों की पहचान हुई

निजामुद्दीन मरकज से उत्तर प्रदेश लौटने वाले 95 प्रतिशत लोगों की पहचान हुई

निजामुद्दीन मरकज से उत्तर प्रदेश लौटने वाले 95 प्रतिशत लोगों की पहचान हुई

कोरोनावायरस से पैदा होने वाले संकट के बीच उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुए आयोजन से लौटे 95 प्रतिशत लोगों की पहचान कर ली गई है. अवस्थी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह भी निर्देश जारी किया गया है कि जिन लोगों ने अपनी पहचान जाहिर नहीं की, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए.

हालांकि आयोजन से लौटे 95 प्रतिशत लोगों की पहचान कर ली गई है, केवल 10 से 12 लोगों की पहचान बाकी है. इसके लिए सभी जिलाधिकारियों और CMO को निर्देश जारी कर दिया गया है.

देखिए #अड़ी सोमवार से शुक्रवार टीवी 9 भारतवर्ष पर शाम 6 बजे

अपर मुख्य सचिव (गृह) ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली की घटना को गंभीरता से लिया है. मुख्यमंत्री ने दिल्ली की घटना की समीक्षा के लिए आगरा, सहारनपुर और लखनऊ के अधिकारियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर स्थिति के विषय में जानकारी लेंगे.

उन्होंने बताया कि बरेली जिले में प्रशासनिक अफसरों के एक अमानवीय रवैये का वीडियो सामने आया है. बरेली में दूसरे जिलों से आए कुछ श्रमिकों पर एंटी लार्वा केमिकल छिड़कने की बात सामने आई है. मुख्यमंत्री ने इस कार्य की घोर निंदा करते हुए अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)