होम कोरोना: अमेरिका में मास्क की कमी, ट्रंप बोले- स्कार्फ बांधकर चलाएं काम

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 2, 2020 12:03 AM

कोरोना: अमेरिका में मास्क की कमी, ट्रंप बोले- स्कार्फ बांधकर चलाएं काम

कोरोना: अमेरिका में मास्क की कमी, ट्रंप बोले- स्कार्फ बांधकर चलाएं काम

कोरोना: अमेरिका में मास्क की कमी, ट्रंप बोले- स्कार्फ बांधकर चलाएं काम

वाशिंगटन: कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण के बाद अमेरिका (America) में मास्क (mask) की कमी बताई जा रही है. इसके उपाय के तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि लोग स्कार्फ बांधकर काम चलाएं. मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान डोनाल्ड ट्रंप बोले- 'अगर आप कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर चिंतित हैं तो फिलहाल स्कार्फ बांधकर काम चलाएं.'

डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ट्रंप बोले- 'जहां तक मास्क की बात है. आप मास्क खरीद सकते हैं. लेकिन आपको पता होना चाहिए कि ज्यादातर लोगों के पास स्कार्फ है. स्कार्फ काफी अच्छे होते हैं. इसका इस्तेमाल संक्रमण से बचने के लिए किया जा सकता है. हम बस थोड़े वक्त के लिए ऐसा करने को कह रहे हैं.'

अमेरिकी हेल्थ डिपार्टमेंट ने भी कहा- स्वस्थ लोगों को मास्क की जरूरत नहीं
अमेरिका में मास्क की बेहद कमी है. पिछले दिनों इसकी कमी को देखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कहा था कि जब तक कि कोई बीमार नहीं हो, उसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं है. हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से ऐसा इसलिए कहा गया था क्योंकि उन्हें डर था कि अगर ज्यादा लोगों ने मास्क लगाने शुरू कर दिए तो डॉक्टरों के पास मास्क कम पड़ जाएंगे. हालांकि व्हाइट हाउस में कोरोना वायरस को लेकर काम कर रहीं डेबोराह ब्रिक्स ने कहा है कि स्कार्फ को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है. ब्रिक्स खुद रंग बिरंगी स्कार्फ बांधती हैं.

अमेरिका में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद कई जरूरी मेडिकल उपकरणों की कमी देखी गई है. इसमें मास्क की कमी भी शामिल है. विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से भी कहा गया है कि स्वस्थ लोगों को मास्क पहनने की जरूरत नहीं है. हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन की इस गाइडलाइन की आलोचना भी हुई है. कई एक्सपर्ट का मानना है कि संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को मास्क पहनना जरूरी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)