होम मरकज से लौटे 93 लोग कोरोना की चपेट में, तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 45 केस
मरकज से लौटे 93 लोग कोरोना की चपेट में, तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 45 केस
दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज से लौटे लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. यहां से लौटे अब तक 93 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. सभी का सैंपल पॉजिटिव निकला है. इसमें से 45 तमिलनाडु, 9 अंडमान और 24 केस दिल्ली के हैं. वहीं, 303 ऐसे लोग हैं जिनमें कोरोना के लक्षण हैं.
इसके अलावा आंध्र प्रदेश से 4 और केस सामने आए हैं जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री मरकज की रही है. विशाखापट्टनम से भी 21 केस सामने आए हैं. वहीं, सरकार ने अब तक 740 लोगों की पहचान की है जो तबलीगी जमात के मरकज में हिस्सा लेने आए थे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।