होम नड्डा की अपील- हर बीजेपी कार्यकर्ता पीएम केयर्स फंड में 100 रुपये दे

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Mar 30, 2020 09:59 PM

नड्डा की अपील- हर बीजेपी कार्यकर्ता पीएम केयर्स फंड में 100 रुपये दे

नड्डा की अपील- हर बीजेपी कार्यकर्ता पीएम केयर्स फंड में 100 रुपये दे

नड्डा की अपील- हर बीजेपी कार्यकर्ता पीएम केयर्स फंड में 100 रुपये दे

कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे पीएम केयर्स फंड में कम से कम 100 रुपये डोनेट करें.

जेपी नड्डा पहले ही पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों से केंद्रीय राहत कोष में एक महीने का अपना मानदेय दान करने का आह्वान कर चुके हैं. अब उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे पीएम केयर्स फंड में कम से कम 100 रुपये दान करें ताकि कोरोना वायरस के खिलाफ मुहिम को समूचे ढंग से संचालित किया जा सके.

बता दें कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है, जेपी नड्डा ने ही पिछले साल अगस्त में दावा किया था उनकी पार्टी के सदस्यों की संख्या 18 करोड़ तक पहुंच गई है. जेपी नड्डा ने अपने सभी कार्यकर्ताओं से ये भी अपील है कि वो 10-10 समर्थकों को भी दान देने के लिए प्रेरित करें.

पीएम मोदी ने शुरू किया केयर्स फंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से संकट से निपटने के लिए पीएम केयर्स फंड स्थापित किया. उन्होंने इस फंड में दान करने का आह्वान किया है. पीएम की अपील के बाद लोग पीएम केयर्स फंड में डोनेट कर रहे हैं. इसे देखते हुए अब बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे भी पीएम केयर्स फंड में कम से कम सौ रुपये दान करें.

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते खतरों से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन कर रखा है. देश में पूरी तरह से लॉकडाउन होने के चलते लोगों को खासतौर से गरीबों के लिए खाने की काफी दिक्कत हो रही है. ऐसे में बीजेपी ने गरीबों का दिल जीतने के लिए बड़ा फैसला किया है. बीजेपी ने 1x5 फॉर्मूले के जरिए तय किया है कि पार्टी के एक करोड़ कार्यकर्ता पांच-पांच गरीब लोगों को लॉकडाउन तक भोजन कराएंगे. इस मिशन का आगाज बीजेपी ने 26 मार्च से किया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)