होम पीएम केयर्स फंड में हीरो ग्रुप ने 50 करोड़, एचएएल ने 26 और पतंजलि ने दिए 25 करोड़
पीएम केयर्स फंड में हीरो ग्रुप ने 50 करोड़, एचएएल ने 26 और पतंजलि ने दिए 25 करोड़
कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गठित पीएम केयर्स फंड के गठन के बाद से ही इसमें दान दिए जाने का सिलसिला तेज है। आज हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल्स लिमिटेड ने भी पीएम केयर्स फंड में कुल 26.25 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। एचएएल ने अपने सीएसआर फंड से 20 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा कंपनी के कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन 6.25 करोड़ रुपये भी फंड में देने की बात कही है। इस तरह कंपनी कुल 26.25 करोड़ रुपये पीएम केयर्स फंड में देगी।
एचएएल के सीएमडी आर माधवन ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से लड़ने की सरकार की कोशिशों में ये हमारी तरफ से एक छोटा योगदान है। बाबा रामदेव देंगे 25 करोड़ रुपये
इसके अलावा बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने भी पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये देने का एलान किया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।