होम लॉकडाउन में सबसे चुस्त हैं योगी, जाने कब दूर होगी नीतीश की सुस्ती?

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Mar 28, 2020 08:46 PM

लॉकडाउन में सबसे चुस्त हैं योगी, जाने कब दूर होगी नीतीश की सुस्ती?

लॉकडाउन में सबसे चुस्त हैं योगी, जाने कब दूर होगी नीतीश की सुस्ती?

लॉकडाउन में सबसे चुस्त हैं योगी, जाने कब दूर होगी नीतीश की सुस्ती?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना लाॅकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश के बाॅर्डर पर पैदल आ रहे मजदूरों और कर्मकारों के लिए मानवीय आधार पर विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव परिवहन और प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री को निर्देशित किया है कि मानवीय आधार पर ऐसे व्यक्तियों के लिए भोजन व पानी की व्यवस्था की जाए और स्वास्थ्य संबंधी पूरी सावधानी बरतते हुए इन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को भी आश्वस्त किया है कि बिहार राज्य जाने वाले ऐसे सभी व्यक्तियों का पूरा ख्याल रखा जाएगा और इन व्यक्तियों को सुरक्षित उनके गन्तव्य स्थल तक भेजा जाएगा. उन्होंने उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को भी आश्वस्त किया है कि उत्तराखंड निवासी सभी लोगों के भोजन व संरक्षण की व्यवस्था की जाएगी.

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंद्र सिंह से राज्य के लोगों की मदद करने अपील की है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि पश्चिम चम्पारण, बिहार के करीब 250 दैनिक मजदूर मोहाली में फंसे हुए है. पता चला कि ये लोग राशन के अभाव मे 2 दिन से सिर्फ पानी पीकर गुजारा कर रहे है. विनम्र आग्रह है कृपया इनके खाने की व्यवस्था व मदद की जाए.

बहरहाल, बिहार की राजधानी पटना का जहां तक सवाल है. पटना से दिहाड़ी मजदूरों का एक जत्था पैदल कटिहार रवाना हो गया है. जानकारी के मुताबिक, ये सभी मजदूर आईजीएमएस के हो रहे निर्माण में काम कर रहे थे. ये सभी राजेंद्र नगर से मुख्य सड़क पकड़कर पैदल रवाना हुए. वहीं, ये सभी मजदूर 300 किलोमीटर दूर घर जाने के लिए निकले है. इन मजदूरों का कहना है कि ठेकेदार छोड़कर चला गया है और हम लोगों के पास काम नहीं है. साथ ही हम लोगों के सामने खाने की मजबूरी है. ​

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)