होम महिला दिवस पर भारतीय क्रिकेट टीम इतिहास रचने से 1 कदम दूर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 7, 2020 07:42 PM

महिला दिवस पर भारतीय क्रिकेट टीम इतिहास रचने से 1 कदम दूर

महिला दिवस पर भारतीय क्रिकेट टीम इतिहास रचने से 1 कदम दूर

महिला दिवस पर भारतीय क्रिकेट टीम इतिहास रचने से 1 कदम दूर

संशोधित शनिवार, 7 मार्च 2020 (18:54 IST) मेलबोर्न। आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच कर पहले ही इतिहास रच चुकी भारतीय महिला क्रिकेट टीम सुपर संडे को गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले खिताबी मुकाबले में नया इतिहास रचने के मजबूत इरादे से उतरेगी।

रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी है और भारतीय टीम इस दिन को खिताबी जीत के साथ यादगार मनाना चाहेगी। यही स्थिति विश्व की नंबर एक टीम, गत चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया की है जो अपने दर्शकों के सामने अपना खिताब बचाना चाहेगी लेकिन उसके सामने वह भारतीय टीम है जिसने उसे पहले मुकाबले में 17 रन से पराजित किया था।

भारत ने उसका सेमीफाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने से बिना कोई गेंद खेले फ़ाइनल में जगह बनाई थी जबकि ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को वर्षा बाधित मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 रन से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था। फाइनल में बारिश का कोई खतरा नहीं है लेकिन यदि बारिश होती है तो फाइनल के लिए रिज़र्व डे रखा गया है। यदि रिज़र्व डे के दिन खेल पूरी तरह धुल जाता है तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा।

इस मुकाबले को देखने के लिए मेलबोर्न स्टेडियम हॉउसफुल रहेगा और टिकट की मांग को पूरा करने के लिए आईसीसी ने अतिरिक्त टिकट जारी किए हैं। मेलबोर्न मैदान ने इससे पहले 1988 में महिला वनडे विश्व कप का फाइनल आयोजित किया था जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 3000 दर्शकों के सामने इंग्लैंड को हराकर जीता था। लेकिन इस बार फाइनल में लगभग 1 लाख दर्शकों के मौजूद रहने की उम्मीद है।

भारतीय महिला टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में शुरुआती रिकॉर्ड खराब था लेकिन पिछले कई मैचों और इस विश्व कप के अपने पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत से अपने पहले सभी 7 टी-20 मुकाबले जीते थे जबकि भारत ने पिछले 12 में से 6 मुकाबले और पिछले 5 में से 3 मुकाबले जीते हैं।

फाइनल की पूर्वसंध्या पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, 'हम 90 हजार से ज्यादा दर्शकों के सामने फाइनल खेलने जा रहे हैं और यह अहसास ही हमें रोमांचित किए जा रहा है। हमारे लिए यह एक बड़ा क्षण है लेकिन हमें इस अहसास को खुद पर हावी नहीं होने देना है और सिर्फ अपने खेल पर ध्यान केंद्रित वैसा प्रदर्शन करना है जो हम अब तक टूर्नामेंट में करते आए हैं।'

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत के पास इस फाइनल में दिग्गज कप्तानों कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी की श्रेणी में शुमार होने का शानदार मौका है। हरमनप्रीत यदि रविवार को मेलबोर्न में ट्रॉफी उठाने में कामयाब होती है तो वह क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारत की तीसरी कप्तान बन जाएंगी। कपिल की कप्तानी में भारतीय पुरुष टीम ने वर्ष 1983 में वेस्ट इंडीज को हराकर पहली बार विश्व खिताब जीता था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)