होम नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं के लिए PM मोदी ने कही ऐसी बात, जानकर रह जाएंगे हैरान

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 8, 2020 07:42 PM

नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं के लिए PM मोदी ने कही ऐसी बात, जानकर रह जाएंगे हैरान

नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं के लिए PM मोदी ने कही ऐसी बात, जानकर रह जाएंगे हैरान

नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं के लिए PM मोदी ने कही ऐसी बात, जानकर रह जाएंगे हैरान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं के साथ संवाद किया और कहा कि वे समूचे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज महिला दिवस के मौके पर इन 15 महिला हस्तियों को सम्मानित किया था जो देश के विभिन्न हिस्सों लेह, कश्मीर और आन्ध्र प्रदेश से आयी थी।

मोदी ने उनकी संघर्ष गाथा और अनुभवों को सुना। इस मौके पर केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी भी मौजूद थी। सम्मानित की जाने वाली महिलाओं में 103 वर्ष की मन कौर भी शामिल हैं जिन्होंने 93 वर्ष की उम्र में एथलेटिक्स में हिस्सा लेना शुरू किया और पोलैंड में वल्र्ड मास्र्टर्स एथलेटिक्स में 4 स्वर्ण पदक जीते।

अन्य महिला हस्तियों में जम्मू कश्मीर की अरिफा, भारतीय वायु सेना की पहली फाइटर पायलट मोहना सिंह, भावना कंठ और अवनी चतुर्वेदी , आदिवासी किसान पदाला भूदेवी, मुंगेर की 'मशरूम महिला बीना देवी, ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कानपुर की कलावती देवी, झारखंड की पर्यावरणविद चामी मुर्मु और केरल की 98 वर्षीय कात्यायनी अम्मा शामिल हैं।

मोदी ने इन महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के निर्माण तथा देश को प्रेरित करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। देश महिलाओं के योगदान के बिना खुले में शौच की प्रथा को बंद करने में सफलता हासिल नहीं कर सकता था। ऐसे ही कुपोषण की समस्या से भी महिलाओं के सहयोग के बिना नहीं निपटा जा सकता। जल संरक्षण का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन में भी महिलाओं को बढ चढ कर हिस्सा लेना चाहिए। पुरस्कार विजेताओं को शुभकामना देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वे सभी पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)