होम यूरोपीय संघ और तुर्की के बीच रिश्तों में आई खटास, एर्दोगन ने कही ये बात!
यूरोपीय संघ और तुर्की के बीच रिश्तों में आई खटास, एर्दोगन ने कही ये बात!
यूरोपीय संघ (EU) और तुर्की (Turky) के बीच रिश्तों में खटास आ गई है. दरअसल यूरोपीय संघ और तुर्की के बीच साल 2016 में सीमित प्रवास को लेकर हुई शरणार्थी संधि अब 'खत्म' हो चुकी है. यूनान के प्रधानमंत्री किरियाकोस मितसोताकिस ने शुक्रवार को ये बात कही. तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोग़ान (Recep Tayyip Erdogan) ने पिछले हफ्ते ही कहा था कि वो अब किसी भी देश के शरणार्थी को नहीं रोकेंगे. उनके इस इस ऐलान के साथ ही बॉर्डर पर शरणार्थियों की भीड़ लग गई है. हर कोई भाग कर यूरोप जाना चाहता है.
एर्दोग़ान का तर्क है कि सीरिया में लड़ाई के चलते हज़ारों की संख्या में लोग उनके यहां भाग कर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि लड़ाई के चलते दिसंबर से लेकर अब तक तुर्की के बॉर्डर पर करीब 10 लाख लोग जमा हो गए हैं. सीरिया के इदलिब में सरकार विरोधी गुट और वहां की सरकार के बीच लगातार एक दूसरे पर हमले हो रहे हैं. बता दें कि तुर्की में पहले से ही सीरिया के करीब 37 लाख शरणार्थी हैं. इसके अलावा यहां अफगानिस्तान के लोग भी हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।