होम मई की इस तारीख पर सोनिया गांधी पहुंचेंगी अजमेर, बड़े प्रोजेक्ट का होगा उद्घाटन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 7, 2020 07:35 PM

मई की इस तारीख पर सोनिया गांधी पहुंचेंगी अजमेर, बड़े प्रोजेक्ट का होगा उद्घाटन

मई की इस तारीख पर सोनिया गांधी पहुंचेंगी अजमेर, बड़े प्रोजेक्ट का होगा उद्घाटन

मई की इस तारीख पर सोनिया गांधी पहुंचेंगी अजमेर, बड़े प्रोजेक्ट का होगा उद्घाटन

राजस्थान की अजमेर डेयरी के लगभग 350 करोड़ रुपए से तैयार होने वाले नए प्लांट का उद्घाटन कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा किया जाएगा. इसके लिए आगामी 7 मई की तारीख तय की गई है. यह जानकारी शनिवार को अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी.

रामचंद्र चौधरी के अनुसार कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से इसके लिए समय ले लिया गया है. इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी भाग लेंगे. साथ ही इस कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कई मंत्री भी शामिल होंगे.

अजमेर डेयरी चेयरमैन रामचंद्र चौधरी के अनुसार इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इसी के साथ प्रेस वार्ता में डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने जानकारी दी कि अजमेर जिले में अजमेर डेयरी के सभी केंद्रों को डिजिटलाइज करने का काम भी शुरू किया गया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)