होम 43 लाख लोगों को मिलेंगे 36 हजार रुपये सालाना, आप भी ऐसे ले सकते हैं फायदा
43 लाख लोगों को मिलेंगे 36 हजार रुपये सालाना, आप भी ऐसे ले सकते हैं फायदा
श्रमिकों के लिए शुरू की गई पेंशन स्कीम पीएम श्रमयोगी मानधन योजना (Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana) में अब तक देश के 42,74,992 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है. जिन्हें सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी. आप भी इस योजना में रजिस्ट्रेशन करवाकर अपना बुढ़ापा सुरक्षित कर सकते हैं. देश के 42 करोड़ कामगारों को समर्पित इस पेंशन स्कीम (PM-SYM) को शुरू हुए आज ठीक एक साल हो गए. पीएम नरेंद्र मोदी ने 5 मार्च 2019 को गुजरात के गांधीनगर में इसकी औपचारिक शुरुआत की थी. जबकि इसके लिए रजिस्ट्रेशन 15 फरवरी को ही शुरू हो गया था.
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना दिहाड़ी और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को हर माह पेंशन देने की सबसे बड़ी स्कीम है. योजना के तहत 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद श्रमिकों को 3000 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी.
हरियाणा के श्रमिकों सबसे आगे
पेंशन पाने की स्कीम में सबसे आगे हरियाणा के कामगार हैं. श्रम एव रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour & Employment) के मुताबिक कुल 43 लाख लोगों में से 7,37,205 श्रमिक हरियाणा में हैं. दूसरा नंबर आता है उत्तर प्रदेश का, जहां 5,93,450 श्रमिकों ने इसे अपनाया है. महाराष्ट्र 5,80,995 एनरोलमेंट के साथ तीसरे, गुजरात 3,66,769 श्रमिकों के साथ चौथे और छत्तीसगढ़ 2,01,501 लोगों के साथ पांचवें नंबर पर है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।