होम देश में कोरोनावायरस के मिले तीन नए मरीज, पीएम मोदी ने की स्थिति की समीक्षा
देश में कोरोनावायरस के मिले तीन नए मरीज, पीएम मोदी ने की स्थिति की समीक्षा
विशेष सचिव (स्वास्थ्य) संजीव कुमार ने कहा कि देश में कोरोनावायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं। इस तरह वायरस से पीड़ितों की संख्या 34 पहुंच गई है। इनमें से दो मामले लद्दाख में सामने आए हैं। इन्होंने ईरान की यात्रा की थी। वहीं एक मामला तमिलनाडु का है जिसने ओमान की यात्रा की थी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोनावायरस (कोविड-19) से उत्पन्न स्थिति और विभिन्न मंत्रालयों द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। कार्यालय के अनुसार बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे और अन्य अधिकारी शामिल थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।