होम बीजेपी नेत्री जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
बीजेपी नेत्री जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता जयाप्रदा के खिलाफ रामपुर की एक अदालत ने 2019 के आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया है. इसकी अगली सुनवाई 20 अप्रैल को है. सुनवाई के दौरान जयाप्रदा गैर हाजिर रहने पर कोर्ट ने वारंट जारी किया. बताते चले कि लोकसभा चुनाव में रामपुर संसदीय सीट से बीजेपी की प्रत्याशी जयाप्रदा थीं. उसी दौरान उनपर आदर्श आचार संहिता का केस दर्ज हुआ था.
पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान रैलियों में बयानबाजी के चलते कई बार समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और जयाप्रदा के बीच तीखी टिप्पणी हुई थी. गौरतलब है कि आजम खान और जया प्रदा के बीच टीका टिप्पणी की घटना कई बार हो चुकी है. लोकसभा चुनाव के दौरान ही आजम खान ने जया प्रदा पर जमकर निशाना साधा था. उस दौरान सांसद आजम खान ने अपनी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी नेत्री जया प्रदा की तरफ आपत्तिजनक इशारा करते हुए कहा था कि अश्लीलता को सम्मान देने वाला समाज कभी आगे नहीं बढ़ सकता.
लोकसभा चुनाव में बीजेपी की प्रत्याशी जयाप्रदा को पराजित करने वाले आजम खान ने चुनाव के दौरान भी अपनी प्रतिद्वंद्वी पर अभद्र टिप्पणी की थी. इसकी वजह से चुनाव आयोग ने उनके चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे के लिए रोक लगा दी थी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।