होम बेमौसम बारिश और ओले गिरने से किसानों को हुआ काफी नुकसान

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 7, 2020 01:16 PM

बेमौसम बारिश और ओले गिरने से किसानों को हुआ काफी नुकसान

बेमौसम बारिश और ओले गिरने से किसानों को हुआ काफी नुकसान

बेमौसम बारिश और ओले गिरने से किसानों को हुआ काफी नुकसान

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बेमौसम बारिश से किसानों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। ब्रज में बुधवार-गुरुवार की रात पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से ओले बरसने और शुक्रवार सुबह तेज बारिश से जनपद में गेहूं की फसल में अब तक 50 तो आलू और सरसों में 70 से 80 प्रतिशत तक के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस संबंध में सरकार ने जिलाधिकारी को 72 घंटों के अंदर प्राथमिक सर्वे रिपोर्ट देकर किसानों को फौरी राहत के तौर पर बीमा की 25 प्रतिशत राशि दिलवाने के लिए त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। सरकार के प्रतिनिधि एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी स्वयं कई गांवों का दौरा कर जिला प्रशासन को तीन दिन में उचित कार्रवाई पूरी करने को कहा है। कृषि और राजस्व विभाग की टीमें ओलावृष्टि और बारिश से हुए फसल के नुकसान के आकलन में जुटी रहीं। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक गेहूं की फसल 40 से 50 प्रतिशत प्रभावित है जबकि आलू और सरसों की फसल में 70 से 80 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)