होम केरल के दो समाचार चैनलों पर लगी रोक हटी

Alert Star Digital Team Mar 7, 2020 12:58 PM

केरल के दो समाचार चैनलों पर लगी रोक हटी

केरल के दो समाचार चैनलों पर लगी रोक हटी

केरल के दो समाचार चैनलों पर लगी रोक हटी

सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि केरल के दो समाचार चैनलों के प्रसारण पर लगाई गई रोक हटा ली गई है.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उन्होंने कहा कि "केरल के दो समाचार चैनलों पर 48 घंटों का प्रतिबंध लगाया गया था लेकिन हमें पता चला कि असल में क्या हुआ था. इस कारण हमने तुरंत दोनों चैनलों पर लगी पाबंदी हटा ली है."

उन्होंने कहा कि "हमारा मानना है कि गणतंत्र में मीडिया की आज़ादी होना ज़रूरी है. जब इमर्जेंसी के दौरान मीडिया पर पाबंदी लगाई गई थी तब हमने उसका विरोध किया था. प्रधानमंत्री ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताई है. हम मामले की तह तक पहुंचेंगे और ग़लत करने वाले के ख़िलाफ़ जो भी ज़रूरी कदम लेने हैं वो लेंगे."

उन्होंने कही कि सभी तो इस बात की समझ होनी चाहिए कि आज़ादी के साथ ज़िम्मेदारी भी होनी चाहिए.

इससे पहले सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से आदेश जारी कर मलयालम चैनल एशियानेट न्यूज़ और मीडिया वन का प्रसारण 6 मार्च की शाम 7.30 बजे से लेकर 8 मार्च को शाम 7.30 बजे तक बंद किया गया था.

मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि दिल्ली हिंसा को लेकर इन दोनों चैनलों की कवरेज एकतरफा थी.

इस प्रतिबंध की कई हलकों से आलोचना की गई थी. केरल राज्य के वित्त मंत्री थॉमस आईसेक ने कहा था कि दिल्ली हिंसा की निष्पक्ष रिपोर्टिंग करने और इस हिंसा में हिंदुत्व की सांप्रदायिक ब्रिगेड की भूमिका उजागर करने की वजह से चैनलों के प्रसारण पर रोक लगाई गई है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)