होम विधायक की मांग, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट में शिवसेना का भी सदस्य हो शामिल

Alert Star Digital Team Mar 7, 2020 01:10 PM

विधायक की मांग, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट में शिवसेना का भी सदस्य हो शामिल

विधायक की मांग, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट में शिवसेना का भी सदस्य हो शामिल

विधायक की मांग, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट में शिवसेना का भी सदस्य हो शामिल

 महाराष्ट्र से शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पार्टी के एक नेता को राम मंदिर ट्रस्ट में सदस्य के तौर पर नियुक्त करने की मांग की है। यह ट्रस्ट अयोध्या में मंदिर के निर्माण का कार्य देखेगा। ठाणे के ओवाला-मजीवड़ा सीट से विधायक सरनाइक ने मंदिर के निर्माण के लिए अभियान चलाने में शिवसेना संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे के योगदान का भी जिक्र किया। सरनाइक ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के शनिवार के अयोध्या दौरे से पहले यह मांग रखी। 

शुक्रवार को भेजे गए दो पन्नों के पत्र में सरनाइक ने कहा कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भी मंदिर निर्माण के लिए बहुत प्रचार किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पांच फरवरी को लोकसभा में 15 सदस्यीय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन की घोषणा की थी। इसका संदर्भ देते हुए सरनाइक ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट के सदस्यों की नियुक्ति के वक्त राम मंदिर ध्येय के लिए दिए गए शिवसेना के योगदान को बहुत आसानी से भुला दिया गया। उन्होंने कहा, “अब जब मंदिर का निर्माण होने जा रहा है, केंद्र सरकार को हजारों शिवसैनिकों और ठाकरे परिवार की सहभागिता को कभी नहीं भूलना चाहिए। इसलिए आपसे अनुरोध है कि किसी राम भक्त शिवसैनिक को मंदिर का न्यासी नामित किया जाए।”

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)