होम भारत में हर रोज निकल रहे कोरोना वायरस के मरीज
भारत में हर रोज निकल रहे कोरोना वायरस के मरीज
Coronavirus: चीन समेत पूरी दुनिया में कोरोनावायरस आतंक मचा रहा है. कोरोना वायरस से चीन समेत दुनिया भर में तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में भी कोरोना वायरस के कई मामले सामने आए. अब पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) में भी दो लोगों में कोरोना वायरस (Corona virus) की पुष्टि की गई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों पीड़ित इटली (Italy) से वापस आए थे. इनकी जांच अमृतसर हवाई अड्डे पर हुई. होशियारपुर निवासी दोनों पीड़ितों के परिजनों को भी आइसोलेशन में रख दिया गया है. इसके साथ ही भारत में कोरोना वायरस के अब तक 33 मरीज पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. जम्मू-कश्मीर में भी दो संदिग्धों का पता चला है.
बताया जा रहा है कि कश्मीर के भी दोनों मरीज हाल ही में इटली से लौटे थे. इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर दो संदिग्धों की जांच की गई. ये दोनों मस्कट से लौट कर आए हैं. गौरतलब है कि चीन में कोरोना वायरस से शनिवार को 28 और लोगों की मौत हो गई है.
पूरी दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3496 पहुंच गई है. चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. दुनियाभर में कोरोना वायरस से 100,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं.
पिछले साल दिसंबर में चीन से फैलने शुरु हुए वायरस ने 97 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है. 102,180 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 80,651 मामले चीन में सामने आए हैं. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि देश में शुक्रवार को इस वायरस के संक्रमण के 99 नए मामले सामने आये हैं और 28 लोगों की मौत हो गई है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।