होम कोरोना वायरस के खतरे के चलते PM मोदी आज करेंगे डॉ हर्षवर्धन से मुलाकात

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 7, 2020 12:09 PM

कोरोना वायरस के खतरे के चलते PM मोदी आज करेंगे डॉ हर्षवर्धन से मुलाकात

कोरोना वायरस के खतरे के चलते PM मोदी आज करेंगे डॉ हर्षवर्धन से मुलाकात

कोरोना वायरस के खतरे के चलते PM मोदी आज करेंगे डॉ हर्षवर्धन से मुलाकात

 दुनियाभर में कोरोना वायरस की दहशत के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन मुलाकात कर इस खतरनाक बीमारी से निपटने के लिए किए जा रहे इंतजामों की जानकारी लेंगे। हमें इन अफवाहों से भी बचना है। जो भी करें, अपने डॉक्टर की सलाह से करें। और हां, पूरी दुनिया नमस्ते की आदत डाल रही है। अगर किसी कारण से हमने ये आदत छोड़ दी है, तो हाथ मिलाने के बजाय इस आदत को फिर से डालने का भी ये उचित समय है।वहीं कहा जा रहा है कि मोदी आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन मुलाकात कर कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए जा रहे इंतजामों की जानकारी लेंगे। इस दौरान पीएम मोदी स्वास्थ्य मंत्रालय को जरूरी निर्देश भी दे सकते हैं। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यह मुलाकात होने वाली है। देश के अंदर अब तक कोरोना वायरस के 31 मामले सामने आ चुके हैं।कोरोना वायरस: चीन में मृतकों की संख्या 3,000 के पार, दुनियाभर में एक लाख लोग संक्रमित
आपको बतां दे कि चीन में कोरोना वायरस से शनिवार को 28 और लोगों की मौत हो गई जिससे इस विषाणु से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,070 पहुंच गई है। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दुनियाभर में कोरोना वायरस से 100,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं। पिछले साल दिसंबर में चीन से फैलने शुरु हुए वायरस ने 97 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। 102,180 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 80,651 मामले चीन में सामने आए हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि देश में शुक्रवार को इस वायरस के संक्रमण के 99 नए मामले सामने आये हैं और 28 लोगों की मौत हो गई है। आयोग ने बताया कि 28 लोगों की मौत वायरस के केन्द्र हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान से बाहर दर्ज किये गए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)