होम हिंसा के सभी मामलों की जांच अब एसआईटी के हवाले,
हिंसा के सभी मामलों की जांच अब एसआईटी के हवाले,
जिन इलाकों में रविवार से लेकर मंगलवार तक लोग एक दूसरे के जान के दुश्मन बन बैठे अब उन इलाकों के हालात में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। दिल्ली हाईकोर्ट में दिल्ली पुलिस की किरकिरी के बाद अब हिंसा से जुड़े सभी मामलों की जांच एसआईटी करेगी। एसआईटी की दो टीमों की अगुवाई डीसीपी ज्वॉय टिर्की और डीसीपी राजेश देव करेंगे। इन दोनों टीम के काम की निगरानी एडिश्नल सीपी क्राइम ब्रांच बी के सिंह करेंगे।
एसआईटी की दो टीम का गठन
दिल्ली पुलिस की जांच टीमों में 8 एसीपी, 6 इंस्पेक्टर और आठ सब इंस्पेक्टर समेत कई दूसरे पुलिसकर्मी शामिल किए गए हैं। एसआईटी की दोनों टीमें इस बात की पड़ताल करेंगी कि आखिर हिंसा इतनी तेजी से अलग अलग इलाकों में क्यों फैली। शनिवार के दिन जब बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर सीएए विरोधियों को यह कहते हुए नजर आए कि अगर यह लोग नहीं हटते हैं तो तीन दिन के बाद कार्रवाई होगी। उनके इस बयान के बाद सीएए विरोधी वहां से हट गए। लेकिन रविवार की सुबह प्रदर्शनकारी किसके कहने पर फिर इकट्ठा हुए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।