होम दिल्ली हिंसा: ताहिर हुसैन ने कहा- मैं तो दंगे रोक रहा था

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 27, 2020 07:58 PM

दिल्ली हिंसा: ताहिर हुसैन ने कहा- मैं तो दंगे रोक रहा था

दिल्ली हिंसा: ताहिर हुसैन ने कहा- मैं तो दंगे रोक रहा था

दिल्ली हिंसा: ताहिर हुसैन ने कहा- मैं तो दंगे रोक रहा था

आम आदमी पार्टी के नेता ताहिर हुसैन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह हाथ में डंडे और पत्थर लिए नज़र आ रहे हैं.

इस वीडियो के आधार पर ताहिर हुसैन पर उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाक़े में हुए दंगों में शामिल रहने के आरोप लग रहे हैं. ताहिर हुसैन नेहरू विहार इलाक़े से आम आदमी पार्टी के पार्षद हैं और उनके क़रीबी लोगों पर भी ऐसे ही आरोप लग रहे हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में पीछे खड़े कुछ लोग छत से पत्थर फेंकते भी दिख रहे हैं. मगर ताहिर हुसैन दावा करते हैं कि वह "दंगा नहीं फैला रहे थे, बल्कि दंगाइयों को रोक रहे थे."

बीबीसी से उन्होंने कहा, "ये सरासर ग़लत है. उस वीडियो में मैं दंगाइयों को रोकने का काम कर रहा हूं, दंगाइयों को वहां से भगा रहा हूं. मैंने उन्हें डंडे मारकर नीचे भगाया."

"उस वीडियो में मैं लगातर फ़ोन पर बात करता दिख रहा हूं. मैं पुलिस से मदद मांग रहा था. मेरे जितने जानने वाले थे, मैं जितनों को फ़ोन कर सकता था, मैंने किया. आप वीडियो में देख सकते हैं कि हर जगह धुआं-धुआं हो रहा है. सिर्फ़ मेरी छत ही ऐसी जगह थी जहां धुआं नहीं था."

ताहिर हुसैन (दाएं) बीबीसी संवाददाता विकास त्रिवेदी के साथ

दरअसल, बीजेपी आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने ताहिर हुसैन पर हिंदुओं के ख़िलाफ़ हिंसा में शामिल रहने का आरोप लगाया.

अमित मालवीय ने वीडियो के कैप्शन में लिखा था, "स्थानीय लोगों से हिंदुओं के ख़िलाफ़ हिंसा में 'आप' पार्षद मोहम्मद ताहिर हुसैन की भूमिका के वीडियो मिल रहे हैं. इससे पता चलता है कि केजरीवाल क्यों चुप हैं. न तो उन्होंने अपने विधायकों के साथ मीटिंग की और न उन मौलवियों के साथ, जिन्हें सरकार शांति की अपील के लिए पैसे देती है."

सोशल मीडिया पर अन्य कई यूज़र्स भी इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं.

इस वीडियो में ताहिर हुसैन के साथ के लोग भी नीचे पत्थर गिराते देखे जा रहे हैं. इस बारे में पूछे जाने पर आप पार्षद ने कहा, "वहां हमारे अपने मज़दूर थे. वो दंगे रोकने का प्रयास कर रहे थे. जो लोग नीचे पत्थर मारते दिख रहे हैं, वो दूसरे लोग हैं. वो मेरे मज़दूर नहीं थे. हम लोग पत्थर मारने वालों को रोक रहे थे. मैं वहां इसलिए खड़ा था क्योंकि वहां से ठीक नीचे पार्किंग है और वहीं से सीढ़ियां सीधे छत पर आती हैं. मैं वहां खड़ा था ताकि और लोगों को ऊपर आने से रोक सकूं."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)