होम 80 मुकदमों में बचे रहे, लेकिन 81वें केस ने आज़म खान को परिवार समेत जेल पहुंचा दिया!
80 मुकदमों में बचे रहे, लेकिन 81वें केस ने आज़म खान को परिवार समेत जेल पहुंचा दिया!
माजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान, उनकी पत्नी प्रो. तंजीम फातिमा खान और उनकेर बेटे अब्दुल्ला खान को आखिरकार जेल यात्रा सुनिश्चित हो गई। बुधवार को यूपी के कभी सबसे ताकतवर कबीना मंत्री रहे आजम खान ने परिवार समेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जिन्हें अगले 2 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल, रामपुर जेल पहुंच चुके आजम खान को रामपुर जेल से सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।दरअसल, पिछले कई महीनों से कोर्ट के आदेश की अवहेना कर रहे आजम खान ने परिवार समेत सरेंडर इसलिए करना पड़ा, क्योंकि उनके कोर्ट में पेश नहीं होने के बाद कोर्ट ने उनके घर की कुर्की के आदेश जारी कर दिए थे। कह सकते हैं कि आजम खान के पास सरेंडर करने के अलावा कोई दूसरा नहीं था। यह नहीं करते तो क्या करते वाली स्थिति आजम खान बिल्कुल नहीं थे।गौरतलब है आजम खान के ऊपर किसानों के जमीनों के जबरन व अवैध अधिग्रहण समेत कुल 81 प्राथिमिकी दर्ज हो चुके थे, जिनमें में 29 मुकदमों में उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है, जिसके बाद उन मामलों में आजम की गिरफ्तारी नहीं हो सकती थी, लेकिन बेटे अब्दुल्ला के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले ने उन्हें परिवार समेत जेल की दहलीज तक पहुंचा दिया।सवाल है कि क्या रामपुर जेल से फिलहाल सीतापुर जेल पहुंचा दिए गए आजम खान का अब राजनीतिक अवसान शुरू हो गया है, क्योंकि पूरे प्रदेश में एक छ्त्र राज करने वाले आजम खान की तूती रामपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में बोलती थी। यानी जो बोल दिया प्रशासन उसे पूरा करने में जुट जाती थी। याद कीजिए, आजम खान की खोई हुई भैसों का किस्सा, जिसे ढू़ंढ़ने के लिए पूरे रामपुर के आलाधिकारी हलकान थे और एक वर्तमान है कि खुद आजम खान बकरी और भैसों की चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।