होम दिल्ली हिंसा: ताहिर पर कार्रवाई से भड़के जावेद अख्तर, पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप
दिल्ली हिंसा: ताहिर पर कार्रवाई से भड़के जावेद अख्तर, पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप
आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन पर दिल्ली पुलिस ने गुरुवार (27 फरवरी) को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ताहिर की फैक्ट्री को सील कर दिया है। आईबी के कर्मचारी अंकित शर्मा (26) के परिवार ने ताहिर हुसैन पर हत्या का आरोप लगाया है। इस पर गीतकार जावेद अख्तर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़े किए हैं।
दिल्ली पुलिस पर तंज कसते हुए जावेद अख्तर ने ट्वीट किया, "उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान कई लोग मारे गए, कई घायल हुए, कई घर जलकर खाक हो गए, कई लोग बेसहारा हो गए, काफी सारी दुकानों को लूट लिया गया... लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक मकान को सील किया है और उसके मालिक को खोज रही है। इत्तेफाक से उसका नाम ताहिर है। इस कार्रवाई की निरंतरता पर दिल्ली पुलिस को शाबाशी।"
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।