होम 24 लोगों की मौत, अमितशाह ने बुलाई चौथी बैठक

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 26, 2020 07:49 PM

24 लोगों की मौत, अमितशाह ने बुलाई चौथी बैठक

24 लोगों की मौत, अमितशाह ने बुलाई चौथी बैठक

24 लोगों की मौत, अमितशाह ने बुलाई चौथी बैठक

दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में हिंसा से 24 लोगों की जान चली गई है। पथराव के बाद उपजे इस उपद्रव में 250 लोग घायल हो चुके हैं। अमित शाह ने हिंसा को लेकर चौथी बैठक ली है। बैठक के दौरान दिल्ली हिंसा को लेकर गंभीर स्थितियों पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।NSA राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने हिंसा प्रभावित क्षेत्र मौजपुर का दौरा कर हालात का जायजा लिया। दिल्ली में फैली हिंसा को रोकने की जिम्मेदारी अजित डोभाल को सौंपी गई है। डोभाल सीधे तौर से पीएम मोदी और कैबिनेट को रिपोर्ट करेंगे। हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनावाई हुई। कोर्ट ने हिंसा को लेकर तल्ख टिप्पणी की है। जस्टिस मुरलीधर ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के रहते हुए 1984 के दंगों जैसी घटना को दौहराने नहीं दिया जाएगा।नागरिकता कानून को लेकर हुई हिंसा के बाद दो दर्जन लोगों की मौत को लेकर अब दिल्ली पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर दिल्ली पुलिस क्या कर रही थी। पुलिस के सामने पथराव, आगजनी और गोलीबारी की घटनाओं को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में आम लोगों की सुरक्षा का जिम्मा संभाले पुलिस प्रशासन हिंसा में फैल साबित रहा है। हिंसा में मारे गए सीकर के कांस्टेबल कांस्टेबल के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिल्ली सरकार देगी। दरअसल, दिल्ली हिंसा को लेकर हर कोई हैरान है। पुलिस के सामने चलती गोलियों से कई लोग शिकार हो गए हैं। 70 लोगों को गोली लगने जख्मी हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दिल्ली हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती बरती है। बुधवार को शीर्ष अदालत ने दिल्ली में हुई हिंसी की घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)