होम भारत-अमेरिका के बीच हुआ तीन अरब डॉलर का रक्षा सौदा
भारत-अमेरिका के बीच हुआ तीन अरब डॉलर का रक्षा सौदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मंगलवार को हैदराबाद हाउस में द्वीपक्षीय वार्ता हुई। जिसमें तीन अरब डॉलर के रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किए गए हैं। दोनों वैश्विक नेताओं ने एक स्वर में आतंकवाद को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की धरती से चलने वाले आतंकवाद पर लगाम लगाना जरूरी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी और दोनों देशों के मजबूत रिश्तों का जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि वह भारत के इस दौरे को कभी नहीं भूलेंगे। साथ ही उन्होंने शानदार स्वागत के लिए भारतीयों को धन्यवाद कहा।
तीन अरब डॉलर का रक्षा समझौता
भारत और अमेरिका के बीच तीन अरब डॉलर के रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। जिसमें अमेरिका के 23 एमएच 60 रोमियो हेलिकॉप्टर और छह एएच 64ई अपाचे हेलिकॉप्टर शामिल हैं। संयुक्त बयान में ट्रंप ने कहा कि इस सौदे से दोनों देशों के बीच रक्षा संबंध और मजबूत होंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।