होम समान नागरिक संहिता को लाने का समय आ गया है: कर्नाटक मंत्री

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 26, 2020 07:38 PM

समान नागरिक संहिता को लाने का समय आ गया है: कर्नाटक मंत्री

समान नागरिक संहिता को लाने का समय आ गया है: कर्नाटक मंत्री

समान नागरिक संहिता को लाने का समय आ गया है: कर्नाटक मंत्री

कर्नाटक के मंत्री सी टी रवि ने बुधवार को कहा कि देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लाने समय आ गया है क्योंकि अब हर वर्ग से समानता की मांग की जा रही है। उन्होंने विपक्षी दलों और नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का विरोध करने वालों को निशाना बनाते हुए कहा कि इससे पहले जो लोग असामनता के इच्छुक थे, अब वे समानता चाहते हैं। यूसीसी लाने का यही सही समय है। रवि ने कहा कि जब हर कोई समानता के बारे में बात कर रहा है तो फिर भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर मैं क्यों न कहूं कि समान नागरिक संहिता लाने का सही समय आ गया है और यूसीसी लाने का इससे बेहतर समय नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि अब कुछ स्वीकार्यता आ रही है क्योंकि उन दिनों जो विरोध कर रहे थे अब वे समानता की बात करते हैं। उन्होंने दावा किया कि जो लोग यह समझते थे भी 'भारत माता की जय' के नारे पर सिर्फ भाजपा का अधिकार है वे अब 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' का नारा लगा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)