होम सीएम केजरीवाल ने शहीद रतन लाल के परिवार को 1 करोड़ रु. और नौकरी देने का किया ऐलान

Alert Star Digital Team Feb 26, 2020 07:42 PM

सीएम केजरीवाल ने शहीद रतन लाल के परिवार को 1 करोड़ रु. और नौकरी देने का किया ऐलान

सीएम केजरीवाल ने शहीद रतन लाल के परिवार को 1 करोड़ रु. और नौकरी देने का किया ऐलान

सीएम केजरीवाल ने शहीद रतन लाल के परिवार को 1 करोड़ रु. और नौकरी देने का किया ऐलान

 

उत्तर पूर्वी दिल्ली में नागरिकता कानून (CAA) को लेकर फैली हिंसा में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 180 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं. सोमवार से शुरू हुआ उपद्रवियों का तांडव बुधवार को भी जारी रहा. जाफराबाद से लेकर मौजपुर और इसके आसपास के अन्य इलाके बेहद कड़ी सुरक्षा में हैं. दिल्ली पुलिस हर गली मोहल्ले में जाकर गश्त कर रही है.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में कहा, 'उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में शहीद हुए पुलिस हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम उनकी देकभाल करेंगे.हम उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए मुआवजा देंगे और उनके परिवार के सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी.'

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में कहा, 'दिल्ली के लोग हिंसा नहीं चाहते हैं, यह सब आम आदमी ने नहीं किया है. यह असामाजिक तत्वों, राजनीतिक और अतिवादी ताकतों ने किया है. दिल्ली में हिंदू और मुसलमान लड़ना नहीं चाहते हैं.'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)