होम ट्रंप ने कहा- अपनी जमीन से आतंकवाद खत्म करे पाकिस्तान, हमेशा से एकजुट हैं भारत-अमेरिका

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 25, 2020 02:37 PM

ट्रंप ने कहा- अपनी जमीन से आतंकवाद खत्म करे पाकिस्तान, हमेशा से एकजुट हैं भारत-अमेरिका

ट्रंप ने कहा- अपनी जमीन से आतंकवाद खत्म करे पाकिस्तान, हमेशा से एकजुट हैं भारत-अमेरिका

ट्रंप ने कहा- अपनी जमीन से आतंकवाद खत्म करे पाकिस्तान, हमेशा से एकजुट हैं भारत-अमेरिका

पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस्लामिक आतंकवाद पर कार्रवाई के लिए दोनों देश मिलकर काम करेंगे. पाकिस्तान अपनी जमीन पर आतंकवाद खत्म करे.

नई दिल्ली: पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. ट्रंप ने कहा कि इस्लामिक आतंकवाद पर कार्रवाई के लिए दोनों देश मिलकर काम करेंगे. इसके अलावा ट्रंप ने पाकिस्तान को भी लताड़ लगाई. ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान अपनी जमीन पर आतंकवाद खत्म करे. भारत और अमेरिका हमेशा से एकजुट हैं.

- इस्लामिक आतंकवाद पर कार्रवाई के लिए दोनों देश मिलकर काम करेंगे- ट्रंप

- पाकिस्तान अपनी जमीन पर आतंकवाद खत्म करे- ट्रंप

- भारत और अमेरिका हमेशा से एकजुट हैं- ट्रंप

आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे दोनों देश- ट्रंप

- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- 3 अरब डॉलर के रक्षा समझौतों पर बनी सहमति

- भारत और अमेरिका की समान परंपराएं हैं- ट्रंप

- भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध- ट्रंप

- रक्षा क्षेत्र में डील से दोनों देशों के बीच दोस्ती हुई- ट्रंप

- भारत में मेरा ना भूलने वाला स्वागत हुआ- ट्रंप

- भारत आने पर हमें बहुत खुशी हुई- ट्रंप

- मैं महात्मा गाँधी के आश्रम गया और मैंने वहां श्रद्धांजलि दी- ट्रंप

ट्रंप ने कहा- मैं और मेलानिया भारत आने पर बहुत खुश हैं

- हमारे कॉमर्स मिनिस्टर्स के बीच सकारात्मक चर्चा हुई - पीएम मोदी

- ऊर्जा के क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी बढ़ी- पीएम मोदी

- नारको टैरेरिज्म पर मैकेनिज्म बनाने पर सहमति बनी- पीएम मोदी

- भारत-अमेरिका का तालमेल दुनिया के हित में है- पीएम मोदी

पीएम मोदी बोले- नए मुकाम पर पहुंचे भारत और अमेरिका के बीच संबंध

- भारत का सबसे ज्यादा सेना अभ्यास अमेरिका के साथ होता है- पीएम मोदी

- आतंकवाद से लड़ाई का हमने दृढ़ निश्चय किया- पीएम मोदी

- तेल और गैस के लिए अमेरिका भारत का अहम स्त्रोत्र- पीएम मोदी

पीएम मोदी बोले- ट्रंप से ये मेरी 5वीं मुलाकात है, उनके आने से मुझे खुशी हुई

दिल्ली के सरकारी स्कूल में बच्चों ने मेलानिया ट्रंप का स्वागत किया और उनके सामने परफॉर्म किया.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)