होम हालात तनावपूर्ण, अब तक 7 की मौत, अमित शाह ने बुलाई बैठक

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 25, 2020 12:52 PM

हालात तनावपूर्ण, अब तक 7 की मौत, अमित शाह ने बुलाई बैठक

हालात तनावपूर्ण, अब तक 7 की मौत, अमित शाह ने बुलाई बैठक

हालात तनावपूर्ण, अब तक 7 की मौत, अमित शाह ने बुलाई बैठक

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि हालात बहुत तनावपूर्ण हैं. लगातार हिंसा की घटनाओं से जुड़ी कॉल आ रही हैं.

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली (North East Delhi) जिले हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. मंगलवार सुबह सुबह भी उत्तर पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में हिंसा और पत्थरबाजरी की खबर आई है. पुलिस ने जानकारी दी है कि दिल्ली में मंगलवार को सीएए समर्थकों और सीएए विरोधियों के बीच हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है.

-वहीं तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने आज दोपहर 12 बजे अपने आवास पर एक बैठक बुलाई है. बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपराज्यपाल अनिल बैजल और विभिन्न पार्टियों के लोग शामिल हुए हैं.

-बता दें उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मंगलवार सुबह भी हिंसा व पत्थरबाजी की कई छिटपुट वारदातें होती रही. मौजपुर, बाबरपुर, जाफराबाद, गोकुलपुरी, बृजपुरी आदि इलाकों में पुलिस व रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की तैनाती की गई है. हालांकि इन क्षेत्रों के कई अंदरूनी इलाकों में आपसी भिड़ंत व एक दूसरे पर पत्थरबाजी की वारदातें अभी भी हो रही हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक उपद्रवी भीड़ ने यहां कई दुपहिया वाहनों को भी आग लगाने की कोशिश की है.

-मंगलवार सुबह मौजपुर के समीप ब्रह्मपुरी इलाके में उपद्रवी भीड़ ने एक बार फिर पथराव किया. छोटे-छोटे गुटों में बंटे उपद्रवियों के ये समूह पुलिस व कुछ अन्य लोगों पर पथराव करते दिखे. हालांकि बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी और सतर्कता के चलते यह उपद्रवी हिंसा फैलाने में नाकाम रहे. हिंसा की छिटपुट घटनाएं जाफराबाद, मौजपुर और बाबरपुर के अंदरूनी हिस्सों में भी सामने आई हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)