होम कश्मीर मुद्दे पर इमरान ने खोई उम्मीद, कहा- मोदी सरकार के रहते नामुकिन

Alert Star Digital Team Feb 24, 2020 01:09 PM

कश्मीर मुद्दे पर इमरान ने खोई उम्मीद, कहा- मोदी सरकार के रहते नामुकिन

कश्मीर मुद्दे पर इमरान ने खोई उम्मीद, कहा- मोदी सरकार के रहते नामुकिन

कश्मीर मुद्दे पर इमरान ने खोई उम्मीद, कहा- मोदी सरकार के रहते नामुकिन

दुनिया भर में कश्मीर मुद्दे पर भारत के खिलाफ जहर उगलने के बावजूद पाकिस्तान को फजीहत का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को जिस किसी भी देश का मंच मिलता है वो कश्मीर का रोना जरूर रोते हैं। लेकिन अब लगता है इमरान खान कश्मीर मामले में पूरी तरह से हार मान चुके हैं। बेल्जियम में इमरान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि भारत में मोदी सरकार के रहते हुए कश्मीर समस्या को लेकर कोई उम्मीद नहीं है।इमरान खान ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान कश्मीर का समाधान नहीं हो सकता है क्योंकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक-नरेंद्र मोदी सरकार नाजी और हिटलर की विचारधारा का अनुसरण कर रही है। इमरान खान ने कहा, मुझे इस सरकार से ज्यादा उम्मीद नहीं लेकिन भविष्य में एक मजबूत भारतीय नेतृत्व कश्मीर समस्या का समाधान जरूर निकालना चाहेगा। इमरान ने कहा, भारतीय नेता जवाहर लाल नेहरू ने आजादी के आंदोलन के दौरान कश्मीरियों से आत्म-संकल्प के अधिकार का वादा किया था लेकिन भारत अब उन्हें ये अधिकार नहीं दे रहा है क्योंकि वे जानते हैं कि अगर कश्मीरियों को ये अधिकार दिया गया तो वे पाकिस्तान को चुनेंगे।उन्होंने कहा, कश्मीर मुस्लिम बहुल क्षेत्र है और मुझे लगता है कि अगर भारत में मजबूत और स्पष्ट सोच वाला नेतृत्व आएगा तो इस समस्या का समाधान हो जाएगा। हर समस्या का समाधान निकाला जा सकता है लेकिन फिलहाल भारत में समस्या ये है कि मौजूदा सरकार की आरएसएस अतिवादी विचारधारा है जो नाजियों से प्रेरित है। आरएसएस भारत की मौजूदा सरकार को चला रहा है जो हिटलर की नस्लवादी विचारधारा को मानती है। यही वजह है कि उन्होंने करोड़ों कश्मीरियों जो मुस्लिम हैं, उन्हें एक खुली कैद में रखा है ।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)