होम रेड कारपेट पर पीएम मोदी ने ट्रंप को लगाया गले, मेलानिया से मिलाया हाथ

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 24, 2020 01:17 PM

रेड कारपेट पर पीएम मोदी ने ट्रंप को लगाया गले, मेलानिया से मिलाया हाथ

रेड कारपेट पर पीएम मोदी ने ट्रंप को लगाया गले, मेलानिया से मिलाया हाथ

रेड कारपेट पर पीएम मोदी ने ट्रंप को लगाया गले, मेलानिया से मिलाया हाथ

भारत के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का स्वागत रेड कारपेट पर किया गया. उनके साथ उनकी बेटी इवांका ट्रंप और 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप को गले लगाकर उनका स्वागत किया और मेलानिया से हाथ मिलाया.

एयरफोर्स वन विमान से सबसे पहले इवांका ट्रंप और उनके पति जैरेड कुशनर बाहर आए. इसके कुछ समय बाद राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया भी विमान से बाहर आए और उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया.

इसके बाद ट्रंप दंपत्ति अमेरिका के राष्ट्रपति की काले रंग की कार 'बीस्ट' में सवार हुए और साबरमती आश्रम जा पहुंचे. महात्मा गांधी जी के साबरमती आश्रम में ट्रंप ने चरखा चलाया और साथ ही विजिटर बुक में एक संदेश भी लिखा.

राष्ट्रपति के तौर पर ट्रंप का यह पहला आधिकारिक भारत दौरा है. ट्रंप 25 फरवरी को भी भारत में ही रहेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)