होम दिल्ली : ट्रंप ने दी राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि
दिल्ली : ट्रंप ने दी राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि
:भारत दौरे पर आए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप मंगलवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचे जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका आधिकारिक स्वागत किया। ट्रंप को इस दौरान गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज दिल्ली में हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
आपको बताते जाए कि सोमवार को मोटेरा स्टेडियम में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने डिफेंस डील का ऐलान किया था, जिसने दोनों देशों में बड़े समझौते होने की आस जगा दी हे। वहीं, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप दिल्ली में एक स्कूल में बच्चों से मुलाकात करेंगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। इस अवसर ट्रंप की पत्नी भी मौजूद थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वागत करने राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का थोड़ी देर में होगा राष्ट्रपति भवन में स्वागत।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।